
शौचालय निर्माण की रिपोर्ट में पाई गई त्रुटियों को सुधारें
गोपालगंज में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें पंचायत सरकार भवन योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्माण गुणवत्ता पर जोर दिया...
गोपालगंज। नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट में सोमवार पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें पंचायत सरकार भवन योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पशुपालन एवं सिंचाई से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। शौचालय निर्माण की रिपोर्ट में पाई गई त्रुटियों को सुधारने का आदेश भी दिया गया। डीएम ने पंचायत सरकार भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर देते हुए एलईओ और भवन प्रमंडल के ईई से रिपोर्ट मांगा। सोलर स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के क्रम में उन्होंने खराब लाइटों की सूची, संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही और मरम्मत कार्य की रिपोर्ट तलब की।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए आईसीडीएस डीपीओ को कम से कम 40% भौतिक उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत लंबित 406 आंगनबाड़ी भवनों की सूची शाम तक उपलब्ध कराने के लिए कहा। लघु सिंचाई विभाग को बंद पड़े नलकूपों की मरम्मत और सारण नहर प्रमंडल को नहरों की सफाई एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


