Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj city representative looking at the body brought to Model Hospital for post-mortem after the murder of a newlywed on Sunday A daughter-in-law was hanged to death in Nain Matihani village under Mirganj police station on Friday after her demand of five lakh rupees was not met The incident took place only seven months after the marriage The deceased was 23-year-old Phoolkumari Devi wife of Avinash Kumar alias Pappu Mahto On receiving information Dial-112 and Mirganj police station
नैन मटिहानी में  दहेज में पांच लाख नहीं देने पर बहू की हत्या

नैन मटिहानी में दहेज में पांच लाख नहीं देने पर बहू की हत्या

संक्षेप:

- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजादेवी की हुई थी शादी फोटो-5- मृत फूलकुमारी देवी (फाइल फोटो ) 6- नैन मटिहानी गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता हत्या के बाद...

Dec 12, 2025 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। मीरगंज थाने के नैन मटिहानी गांव में शुक्रवार को दहेज में पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर बहू की फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी गई। शादी के सात माह बाद ही घटना को अंजाम दिया गया। मृतका 23 वर्षीय फूलकुमारी देवी, अविनाश कुमार उर्फ पप्पू महतो की पत्नी थी। सूचना मिलने पर डायल-112 और मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतका के पिता, सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव निवासी संतु महतो ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 मई 2025 को नैन मटिहानी गांव के गोपाल महतो के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ पप्पू महतो से हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा। फिर दामाद अहमदाबाद चला गया। जबकि बेटी सास, ससुर, भैसूर और बड़ी गोतनी के साथ रह रही थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मृतका ने यह बात पहले भी अपने मायके वालों को बताई थी। गुरुवार को फूल कुमारी देवी के पिता को सूचना मिली कि बेटी के साथ फिर मारपीट हो रही है। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया है। इसके बाद वे पंचायत के मुखिया के बेटे के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और पिता वापस लौट गए। शुक्रवार को मृतका के भैसुर ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो देखा कि फांसी के फंदे से उतारकर शव को पलंग पर रखा गया है। मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सास को सुबह पिलाई थी गर्म पानी व चाय मृतका के मायके वालों के अनुसार, ससुराल पहुंचने पर भैसूर ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे फूलकुमारी ने अपनी सास को गर्म पानी और चाय दी थी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। लेकिन, मायके पक्ष का कहना है कि ससुरालवालों ने ही उसके गले में फंदा डालकर हत्या की है।चार पहिया वाहन लेने के लिए कर रहे थे पांच लाख की मांग मृतका के पिता संतु महतो का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन के लिए पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे थे।उन्होंने बताया कि शादी के समय सोने-चांदी के गहने, तीन लाख रुपये नकद, एक पल्सर बाइक और फर्नीचर दिया गया था। इसके बाद भी फूल कुमारी देवी को लगातार परेशान किया जा रहा था और मांग पूरी न करने पर घटना को अंजाम दिया गया।