जिला विधिज्ञ संघ में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
फोटो नंबर 121:- शहर स्थित वकालतखाना परिसर में सोमवार को एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाते वकील फोटो नंबर 121:- शहर स्थित वकालतखाना परिसर में सोमवार को एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाते वकील

गोपालगंज। विधि संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ गोपालगंज की तरफ से शहर स्थित वकालतखाना परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें वकीलों ने एक-दूसरे को अबीर - गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ की तरफ से माल पुआ आदि की व्यवस्था भी की गई थी। मौके पर संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र, महासचिव मनोज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष उदय नारायण मिश्र व कमलेश श्रीवास्तव, राजेश राय, विनय कुमार मिश्र, पूर्व महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी, आलोक कुमार तिवारी, अखिलेश्वर कुमार सिंह, शंभू राय, सुधाकर पांडेय, ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार दुबे, विजय कुमार त्रिवेदी, पंकज कुमार कुशवाहा, अखिलेश्वर ठाकुर, रामबाबू सिंह व कमलेश कुमार आदि वकील मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



