Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGirl Attempts Suicide After Betrayal in Love Rescued at Court
लड़की ने की कोर्ट की छत से कूद कर खुदकुशी का किया प्रयास

लड़की ने की कोर्ट की छत से कूद कर खुदकुशी का किया प्रयास

संक्षेप:

लड़की ने की कोर्ट की छत से कूद कर खुदकुशी का किया प्रयास सुनने को तैयार नहीं थी। इस दौरान कोर्ट परिसर के नीचे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना...

Dec 05, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज। नगर प्रतिनिधि। प्यार में धोखा खाई एक लड़की ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट के पांच मंजिला भवन की छत पर चढ़कर कूदकर जान देने की कोशिश की। लड़की को छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करते देख मौके पर मौजूद वकील और अन्य लोग चिल्लाकर उसे रोकने लगे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस दौरान कोर्ट परिसर के नीचे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना नगर थाने को दी गई। छत पर चढ़ी लड़की को नीचे उतारने के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद एक सुरक्षाकर्मी तुरंत ऊपर पहुंचा और उसे समझाकर नीचे उतारा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष ले जाया गया, जहां उससे ऐसा कदम उठाने की वजह पूछी गई। उसकी मां ने बताया कि करीब तीन महीने पहले गांव का ही एक लड़का उसकी बेटी को अपने साथ लेकर गुजरात के अहमदाबाद चला गया था। वहां लगभग एक महीना पांच दिन रखने के बाद बेटी को घर पर छोड़ गया और मारपीट भी की। लेकिन, लड़की लगातार उसके घर जाने की जिद करती रही। इससे नाराज होकर लड़के और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट भी की। मां ने यह भी बताया कि अहमदाबाद में उसकी बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया गया था। मामले में विश्वभरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ कचहरी आवेदन देने पहुंची थी। वकील के पास आवेदन लिखवाते समय लड़की वहां से निकलकर सीधे सिविल कोर्ट की पांच मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गई और कूदने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने कराई मेडिकल जांच कोर्ट की छत पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली लड़की को सुरक्षा कर्मियों और न्यायिक पदाधिकारी ने नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसकी जांच की गई। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे पुलिस की टीम वापस नगर थाना ले आई।