दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, रेफर
स्थानीय थाने के जटाहां गांव में दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर रविवार की देर शाम एक महिला की पिटाई कर दी। उसे पड़ोसियों के सहयोग से स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया...
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 19 Nov 2018 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें
स्थानीय थाने के जटाहां गांव में दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर रविवार की देर शाम एक महिला की पिटाई कर दी। उसे पड़ोसियों के सहयोग से स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घायल महिला उसी गांव के दूधनाथ यादव की पत्नी बिंदा देवी है। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में उसी गांव के राजू यादव व उसके पिता राधेश्याम यादव सहित दर्जनभर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि जमीन व पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।