Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsFraud Alert Local Man Swindles 21 Youths of 44 Lakhs Promising Overseas Job
कटेया में विदेश भेजने के नाम पर 21 युवक ठगी के शिकार

कटेया में विदेश भेजने के नाम पर 21 युवक ठगी के शिकार

संक्षेप:

युवकों से आरोपित ने की है 44 लाख रुपए की ठगी मामले में स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

Feb 03, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के महंथवा के एक शख्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 21 युवकों से लगभग 44 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें देवरिया जिला अंतर्गत बड़ीहादल गांव के मिथिलेश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि विदेश भेजने के लिए थाना क्षेत्र के महंथवा निवासी परशुराम यादव ने 2 लाख 20 हजार रुपए लिए और बोला कि एक हफ्ते में सिंगापुर भेज दिया जाएगा। एक हफ्ते बाद फोन करके ऑफिस पर बुलाया गया और बताया गया कि 32 आदमी का ग्रुप जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आप लड़कों की व्यवस्था कीजिए ,जबतक 32 लड़के नहीं पूरा होंगे , तबतक नहीं जा सकते। उन्होंने अपने आसपास के 20 लड़कों से बातकर उनके द्वारा 2 लाख 20 हजार रुपए प्रति लड़के के हिसाब से 44 लाख रुपए परशुराम यादव को दिए। उक्त व्यक्ति ने एक महीने में भेजने का वादा किया। उसके बाद तारीख पर तारीख देते रहा। जब उक्त आरोपी से सभी युवक अपना रुपए मांगने लगे तो उसके द्वारा जान से मारने एवं झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। इसी बीच किसी मामले में वह जेल चला गया। जब वह जेल से छूटकर आया तो पुनः उससे अपना एवं 20 अन्य युवकों का पैसा मांगा गया। तब बोला कि 6 महीने में सब का रुपया वापस कर दूंगा। लेकिन उक्त आरोपित के द्वारा अभी तक रुपए वापस नहीं किए गए हैं। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।