बलिवन सागर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर चार लोगों को पीटा
गोपालगंज के विश्वंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव में पूर्व से चल रहे विवाद के कारण शनिवार देर शाम चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- विश्वंभरपुर थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन - मॉडल सदर अस्पताल में किया जा रहा घायलों का इलाज गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के विश्वंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव में शनिवार की देर शाम पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
मारपीट में घयलों में चुन्नू साह की पत्नी चन्द्रज्योति देवी, राज कमल साह की बेटी प्रीति कुमारी, अखिलेश साह की पत्नी कांति देवी व गोविंद कुमार साह की बेटी राज कुमारी शामिल हैं। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि पूर्व से चल रहे आपसी विवाद के कारण शनिवार की देर शाम पड़ोस के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की सूचना विश्वंभरपुर थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


