ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजगोपालगंज: जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज: जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में अपराधियों ने क्षेत्र में दबंग माने जाने वाले टी़ पी. सिंह उर्फ तेजप्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मृतक...

गोपालगंज: जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान ,गोपालगंजFri, 08 Dec 2017 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में अपराधियों ने क्षेत्र में दबंग माने जाने वाले टी़ पी. सिंह उर्फ तेजप्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मृतक अपराधिक पृष्ठभूमि का शख्स था और उस पर लगभग 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, तेजप्रकाश (60) गुरुवार रात साधु चौक के पास स्थित अपने आवास पर था कि तभी एक दर्जन अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी शुरू कर दी। तेजप्रकाश सिंह ने छत पर जाकर अपराधियों को देखने की कोशिश की तभी उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

नगर थाना के प्रभारी संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। मृतक के परिजन इस हत्या के पीछे कुछ आपराधिक गिरोह का हाथ बता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक पर 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई बार जेल जा चुका था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें