ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजकुचायकोट में जबरन फसल काटा

कुचायकोट में जबरन फसल काटा

स्थानीय थाने के मतेया नत्थू गांव में कुछ लोगों ने एक किसान का जबरन फसल काट...

कुचायकोट में जबरन फसल काटा
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजTue, 10 Dec 2019 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाने के मतेया नत्थू गांव में कुछ लोगों ने एक किसान का जबरन फसल काट ली। विदित हो कि मतेया नत्थू गांव निवासी शिवनाथ बैठा की रैयत जमीन है। जमीन पर विवाद के बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा था। न्यायालय से उक्त जमीन पर शिवनाथ बैठा के पक्ष में फैसला दिया गया। प्रशासन ने दखल-कब्जा भी करा दिया। उक्त जमीन पर उन्होंने धान की फसल लगाई थी। इसे जबरन काट लिया गया। मामले में पीड़ित किसान बैठा के बयान पर थाने में सुदर्शन बैठा, सुदामा बैठा, भोला बैठा, विमला देवी,पप्पू बैठा व वीरेंद्र बैठा सहित 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें