बाढ़, सुखाड़ और लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में संभावित बाढ़, सुखाड़ और लू से निपटने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी विभागों को राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। जिले में 41 सरकारी, 62 निजी और 103 मत्स्य विभाग की नावों की व्यवस्था की गई है।

बाढ़, सुखाड़ और लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

गोपालगंज।संभावित बाढ़, सुखाड़ और हीट वेव (लू) से निपटने की तैयारियों की शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की गई। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता बरतने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले के बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज और कुचायकोट अंचल संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 41 सरकारी, 62 निजी और 103 मत्स्य विभाग की नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 24,670 पॉलीथीन शीट, 162 मानव राहत शिविर तथा 273 सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

आपातकालीन सेवाएं

अधिकारियों ने बताया कि जिले में एसडीआरएफ की एक टीम पहले से तैनात है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। तटबंधों और स्लूइस गेटों की स्थिति संतोषजनक बताई गई है। सुखाड़ की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने डीजल अनुदान, कम अवधि वाली धान की किस्मों तथा वैकल्पिक फसलों के बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ और लू के दौरान मेडिकल टीमों की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता और विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों से अवगत कराया।

प्रशासन की प्राथमिकता

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को राहत एवं बचाव व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आपदा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सामान्य प्रश्न

बाढ़ से निपटने के लिए कितनी नावों की व्यवस्था की गई है?
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 41 सरकारी, 62 निजी और 103 मत्स्य विभाग की नावों की व्यवस्था की गई है।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।