बसडिला में अलाव तापने के विवाद में मारपीट, पांच जख्मी

Jan 08, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज के बसडिला गांव में बुधवार शाम अलाव तापने के विवाद में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने पहले पत्थर से और फिर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बसडिला में अलाव तापने के विवाद में मारपीट, पांच जख्मी

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में बुधवार की देर शाम अलाव तापने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में प्रद्युम्न साह की पत्नी पार्वती देवी, राकेश साह की पत्नी सोनिया देवी, सुनील साह का बेटा बुलेट कुमार, उसकी पत्नी गंगाजली देवी तथा बेंदू साह का बेटा राजू साह शामिल हैं।घटना के संबंध में घायल राजू साह ने बताया कि वह अपने दरवाजे के समीप ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहा था।

इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और अलाव तापने से मना करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने पहले ईंट-पत्थर से हमला किया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। इसके बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायलों का आरोप है कि महिलाओं पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी किया गया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आपसी विवाद में भाई-बहन की पिटाई गोपालगंज। जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर अजमत गांव में आपसी विवाद को लेकर भाई-बहन के साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान विनोद पासवान और उसकी बहन प्रीति कुमारी के रूप में की गई है।दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि आरोपित गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।