बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

संक्षेप:

- दीपावली के रात अचानक आग लगने से शहर के साधु चौक में मची अफरा तफरी - अग्निशमन विभाग के कर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू

Oct 21, 2025 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न इलाकों में दीपावाली की रात पटाखा फोड़ने व बिजली के शॉर्ट सर्किट से अगलगी की घटना हो गई। जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पहली अगलगी की घटना गोपालगंज शहर के सरेया वार्ड नंबर तीन साधु चौक के नंदजी प्रसाद के घर की रसोई में हुई। आग से रसोई में रखे खाने पीने के सामान के अलावे फ्रीज, बेड व उसपर रखे कपड़े सहित अन्य समान जलकर राख हो गए। इधर, शहर के पोस्टऑफिस चौक वार्ड 24 में भी बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें एक लेथ मशीन व बिजली के खंभे से दुकान में रखे तार भी जलकर राख हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि इस अगलगी की घटना में नुकसान कोई बड़ा नहीं हुआ। इधर, गोपालपुर थाने के लाछपुर गांव में भी पटाखा जलाने के दौरान एक झोपड़ीनुमा पलानी में आग लग गई। जिससे पलानी में रखे पशुओं का चारा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सभी जगहों पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार परवाना ने बताया कि दीपावली के दौरान अगलगी की घटना से निपटने के लिए थाने व अनुमंडलों में तैनात सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया था। सूचना मिलने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। कर्मियों की मुस्तैदी से इस बार कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी।