खाना बनाने के दौरान लगी आग में तीन घर जले

Feb 28, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

- कुचायकोट के हिरांदा गांव में अचानक हुई अगलगी की घटना से मची अफरा-तफरी घर जलकर राख हो गए। पीड़ित इसी गांव के दुखी राम, लालबहादूर राम व दारोगा राम हैं। अगलगी का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से...

खाना बनाने के दौरान लगी आग में तीन घर जले

गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि कुचायकोट थाने के हिरांदा गांव में शुक्रवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में तीन आवासीय घर जलकर राख हो गए। पीड़ित इसी गांव के दुखी राम, लालबहादूर राम व दारोगा राम हैं। अगलगी का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के दुखी राम के घर खाना बनाने के दौरान अचानक उनके झोपड़ी नुमा घर से आग की लपटें उठने लगीं। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के दो और झोपड़ीनुमा आवसीय घर को अपने आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के पंकज कुमार, चुन्नु पाल व पुजा कुमारी बड़े अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में आवसीय घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, दस हजार रुपए नकद सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय अंचल कार्यालय को दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।