कोयलादेवा में भीषण अग्निकांड, तीन मवेशी समेत पांच लाख की संपत्ति राख
फुलवरिया थाने के कोयलादेवा गांव में शनिवार की आधी रात फूस के घर में लगी आग फोटो नंबर 125: कोयलादेवा अग्निकांड में शनिवार की रात नष्ट संपत्ति को देखते पशुपालक

फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में शनिवार की आधी रात फूस के घर में लगी आग से एक पशुपालक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में तीन मवेशी आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक भैंस का बच्चा जलकर मर गया और दो दुधारू भैंस झुलस गईं। मवेशियों को बचाने के प्रयास में वृद्ध किसान लहरी सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज कोयलादेवा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। आग लगने के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। लपटें उठती देख ग्रामीण जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जिसमें दुधारू भैंस, अनाज, फर्नीचर, कपड़े, जेवर और जरूरी कागजात शामिल हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रशासन ने जांच के बाद राहत और मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



