डुमरियाघाट में शॉर्ट सर्किट से खड़ी वाहन में लगी आग

Jan 15, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

ग्निक नीतेश कुमार गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु के खड़े चारपहिया वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन...

डुमरियाघाट में शॉर्ट सर्किट से खड़ी वाहन में लगी आग

गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु के खड़े चारपहिया वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन धू-धू कर जलने लगा। वाहन से उठती आग की लपटों को देखकर स्नान के लिए पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना महम्मदपुर थाना स्थित अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अग्निक नीतेश कुमार ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक पूरा वाहन जलकर खाक हो चुका था।

पीड़ित महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी पंडूही गांव निवासी कृष्णा कुमार ने बताया कि वे मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे परिवार के साथ डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी में स्नान करने अपनी चारपहिया वाहन से आए थे। वाहन खड़ा कर सभी लोग नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान खड़े वाहन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक कुछ समझ में आता, तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। पीड़ित योगेंद्र राय ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने कुचायकोट प्रखंड कार्यालय के समीप खुले मैदान में लगी आग को भी पूरी तरह बुझाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;