शॉर्ट सर्किट से कोचिंग संस्थान में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख
-सिधवलिया के बखरौर नया टोला गांव के समीप हुई घटना -अग्निशमन टीम की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर नया टोला गांव के समीप स्थित एक झोपड़ीनुमा कोचिंग संस्थान में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसमें कोचिंग में रखी कुर्सियां, बेंच, एलईडी टीवी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होली के कारण कोचिंग संस्थान में बुधवार और गुरुवार को पढ़ाई बंद थी। इसी दौरान गुरुवार दोपहर कोचिंग के एक हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे कोचिंग संस्थान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कोचिंग संचालक विक्की कुमार और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना क्षेत्र में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निकर्मी नीतीश कुमार, विकास रंजन और चांदनी कुमारी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद्र राम ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित अंचल कार्यालय को दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


