ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजबरहीमा में हुई हिंसक झड़प में 28 पर एफआईआर दर्ज

बरहीमा में हुई हिंसक झड़प में 28 पर एफआईआर दर्ज

सिधवलिया। एक संवाददाता दर्ज करायी है। जिसमें उसी गांव के अजय साह ,कन्हैया साह,कृष्णा साह,संजय साह, धनंजय साह,मंटू साह,रामानंद साह, अजय साह की पत्नी सहित दस लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने उक्त...

बरहीमा में हुई हिंसक झड़प में 28 पर एफआईआर दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजThu, 15 Apr 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहीमा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 28 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मारपीट में घायल एक पक्ष के संजय साह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जमीन विवाद में जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उसी गांव के प्रेम साह, बाबूलाल साह, शंभू साह, चंदन साह,राजू साह, मुकेश साह, मदन साह, ददन साह, सूरज साह, उमा देवी ,लक्ष्मीना देवी ,राधिका देवी, नीतू देवी ,जिउत कुमार और प्रेमा देवी सहित 18 लोगों को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल शंभू साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उसी गांव के अजय साह ,कन्हैया साह,कृष्णा साह,संजय साह, धनंजय साह,मंटू साह,रामानंद साह, अजय साह की पत्नी सहित दस लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शंभू साह, चंदन साह, बाबूलाल साह, ददन साह और राजू साह शामिल हैं। सभी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें