ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजप्रारंभिक व हाई स्कूलों की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

प्रारंभिक व हाई स्कूलों की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

जिले के सरकारी प्रारंभिक व हाई स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाएगी। पहले छात्राओं को यह राशि उनके खाते में जिलास्तर से भेजी जाती थी। अब...

प्रारंभिक व हाई स्कूलों की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
हिन्दुस्तान टीम,नवादाThu, 12 Jan 2023 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। निज प्रतिनिधि

जिले के सरकारी प्रारंभिक व हाई स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाएगी। पहले छात्राओं को यह राशि उनके खाते में जिलास्तर से भेजी जाती थी। अब दिव्यांग छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। लिहाजा छात्राओं का पीएफएमएस पर डीवीटी कोड होना जरूरी है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से जिले के प्रारंभिक व हाई स्कूलों में नामांकित दिव्यांग छात्राओं का पीएफएमएस पर ब्यौरा इंट्री करने का काम शुरू किया गया है। छात्रओं को जल्द ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की बात विभाग की ओर से कही गई है। दिव्यांग छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर हर साल दो हजार रुपए जबकि दिव्यांग छात्रों को 3 हजार रुपए दिए जाते हैं। दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में इसका लाभ 120 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्राओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक व हाई स्कूलों में करीब 120 दिव्यांग छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्राओं को पठन-पाठन व स्कूल आने के लिए प्रोत्साहन के रूप में स्कालरशिप की राशि उनके खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। पहले यह रुपये छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भेजा जा रहा था। दिव्यांग छात्राओं का बैंक खाता नंबर जमा किया जा रहा है। उसे कम्प्यूटर पर पीएफएमएस पर फीड कर छात्राओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजी जाएगी। यह राशि एक एक से बारहवीं तक के छात्राओं को मिलेगी।

राज्यस्तर से दिव्यांग छात्राओं की सूची मांगी गई

दिव्यांग छात्राओं को राज्यस्तर से अब प्रोत्साहन के रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले से स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं की सूची मांगी गई है। 15 जनवरी तक छात्राओं का ब्यौरा पीएफएमएस पर दर्ज कर छात्राओं की सूची मांगी गई है। इसके इलावे अन्य सरकारी स्तर से जो दिव्यांग छात्राओं को एस्कार्ट अलाउंस,वाहन खर्चा आदि का भुगतान जिला स्तर से करने का निर्देश दिया गया है। बीईपी के संभाग प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि दिव्यांग छात्राओं की सूची व ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। जिसे जल्द ही राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा, ताकि दिव्यांग छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें