भोरे के सबेया में चोर तीन घरों से 17 लाख के गहने ले उड़े
आगामी 6 मई को थी बेटी की शादी, सिसकियों में बदल गई सिसकियां फोटो नंबर 123- भोरे थाने के सबेया गांव में हुई चोरी की घटना के बाद गांव के बाहर बिखरे पड़े सामान और लोगों की जुटी भीड़

भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, बल्कि पूरे इलाके में भय का माहौल भी पैदा हो गया है। सबसे मर्माहत करने वाली घटना श्री खटीक के घर हुई। उनके घर में आगामी तीन मई को बेटी का तिलक और 6 मई को शादी तय है। पिता ने जीवन भर की पूंजी लगाकर जो जेवरात बिटिया की विदाई के लिए बनवाए थे, चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया।
अब शादी की खुशियां सिसकियों में बदल गई हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वारदात के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई। बल्कि चोरी किए गए बक्सों को घर के पास ही सुनसान जगह पर ले जाकर तोड़ा और वहीं बैठकर गहनों का बंटवारा कर लिया। मौके से टूटे हुए बक्से और बिखरे हुए सामान बरामद हुए हैं, जो चोरों की इत्मीनान से की गई करतूत की गवाही दे रहे हैं। इसके अलावे बलराम खटीक के घर से भी गहनों व कीमती कपड़ों चोरी कर ली गई। तीसरी घटना गांव के ही नंदकिशोर गोंड के घर में हुई। उनके घर से बक्सा उठाकर चोर ले गए जिसमें लगभग तीन लाख के गहनों से भरा पोटली था। घटना की सूचना पर जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


