वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई जख्मी

वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई जख्मी

संक्षेप:

-महम्मदपुर के एनएच-27 ओवरब्रिज के समीप हुआ हादसा ती पुलिस सिधवलिया,एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 के ओवरब्रिज के समीप बुधवार की सुबह एक चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की...

Dec 10, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

सिधवलिया,एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 के ओवरब्रिज के समीप बुधवार की सुबह एक चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कृष्ण बिहारी मिश्र (45 वर्ष )गोपालगंज के हरपुर टेगराही गांव के निवासी थे। हादसे में उनके चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्ण बिहारी मिश्र और असम में व्यवसाय करते थे। वे हाल में ही घर आए थे। जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक ही बाइक से महम्मदपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण बिहारी मिश्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल प्रदीप मिश्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली से संदिग्ध वाहन बरामद कर लिया। हालांकि चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस वाहन की फोरेंसिक जांच करवाने की तैयारी कर रही है। छह साल पहले बड़े बेटे की भी हादसे हुई थी मौत लगभग छह वर्ष पहले कृष्ण बिहारी मिश्र के बड़े पुत्र की असम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का भी पहले निधन हो चुका था। परिवार में उनका एकमात्र छोटा बेटा बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। घटना से इलाके में शोक का माहौल स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय पेट्रोल पंप संचालक चंदन बाबा ने सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन कई दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं, जिन पर प्रशासन को तत्काल रोक लगानी होगी।