Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsFarmers in Gopalganj Receive Permits for Subsidized Agricultural Equipment Under Mechanization Scheme
कृषि यंत्र खरीदने के लिए 1503 किसानों को परमिट जारी

कृषि यंत्र खरीदने के लिए 1503 किसानों को परमिट जारी

संक्षेप: ) गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने...

Tue, 18 Nov 2025 10:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने परमिट जारी कर दिया है। परमिट का इंतजार कर रहे किसान अब अपनी पसंद के कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। कृषि विभाग ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए आवेदित किसानों का चयन इस बार भी लॉटरी विधि से किया है। ज्ञात हो कि आधुनिक तकनीक से खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराती है। इसी के तहत कृषि यांत्रिकीकरण मेला भी लगाया जाना है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में जिले को 4 करोड़ 33 लाख 71 हजार रुपये अनुदान देने का लक्ष्य दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसान पिछले माह से आवेदन कर परमिट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण परमिट जारी नहीं हो पा रहा था। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सोमवार की शाम लॉटरी के माध्यम से पहले चरण में 1503 किसानों को परमिट जारी किया गया। इन परमिटों के आधार पर किसान 2 करोड़ 53 लाख 38 हजार रुपये अनुदान का कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। 91 प्रकार के यंत्रों पर अनुदान पिछले वर्ष 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया गया था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 91 कर दिया गया है। इसमें ट्रैक्टर चलित यंत्र, इलेक्ट्रिक पंपसेट, रोटावेटर, कल्टीवेटर, एम.बी. प्लाउ, लेवलर, सीड-ड्रिल, चैफ कटर, रीपर बाइंडर, पारंपरिक छोटे टूल किट सहित कुल 91 कृषि यंत्र शामिल हैं। इनकी खरीद पर किसानों को 40 से 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। पंजीकृत दुकानों से होगी खरीदारी योजना के तहत जिले में कुल 3044 किसानों को इतने ही कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट और अनुदान दिया जाना है। जिले के करीब 3500 किसानों ने आवेदन किया था, जिसमें से पहले चरण में 1503 किसानों को परमिट जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार जारी किए गए परमिट 7 दिसंबर तक वैध रहेंगे। इस अवधि में किसान किसी भी पंजीकृत दुकान से अपनी पसंद के कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। वर्जन कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत पहले चरण में 1503 किसानों को परमिट जारी किया गया है। परमिट जारी करने के लिए लॉटरी विधि अपनाई गई है। कृषि मेला भी आयोजित होगा। परमिट धारक किसान निर्धारित समय में नियमानुसार अपने यंत्र की खरीद कर लें। ललन कुमार सुमन, डीएओ, गोपालगंज