
थावे में उपवितरणी नहर टूटी, धान की सिंचाई हुई ठप
आगे पानी का बहाव नहीं होने से किसानों को हो रही पटवन में परेशानी देर शाम पानी के दबाव से टूटी उपवितरणी नहर थावे,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के गवदरी गांव के पास गुरुवार की देर शाम नव-निर्मित...
आगे पानी का बहाव नहीं होने से किसानों को हो रही पटवन में परेशानी स्थानीय जनप्रतिनिधियों व किसानों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप थावे,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के गवदरी गांव के पास गुरुवार की देर शाम नव-निर्मित नारायणपुर उपवितरणी नहर का पक्कीकरण बांध पानी के तेज दबाव से टूट गया। नहर टूट जाने के कारण आगे पानी का बहाव बंद हो गया है। इससे धान की फसल की सिंचाई नहीं ठप हो गई है। बताया जाता है कि नारायणपुर उपवितरणी नहर पिठौरी, रामचंद्रपुर, गवदरी, चनावे, लछवार होते हुए फुलुगनी पंचायत के नारायणपुर गांव के चंवर तक जाती है। इसी नहर से किसान अपने खेतों की सिंचाई आसानी से करते हैं।

इस नहर की ढलाई इसी साल मार्च महीने में ठेकेदार द्वारा कराई गई थी, लेकिन मात्र सात महीने बाद ही गवदरी गांव के समीप बांध टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की ढलाई में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण यह अल्प समय में ही टूट गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष बुलेट सिंह, पूर्व मुखिया शाह आलम, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अब्दुल हक खां, बालिंद्र साह सहित कई लोगों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने व नहर की शीघ्र मरम्मत कराने की भी मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




