Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsFake Agent Arrested in Gopalganj Misled Job Seekers for Foreign Employment
अच्छी तनख्वाह का झांसा देकर पासपोर्ट रख लेता था मृत्युंजय

अच्छी तनख्वाह का झांसा देकर पासपोर्ट रख लेता था मृत्युंजय

संक्षेप:

गोपालगंज के हथुआ थाने के मठिया गांव से फर्जी एजेंट मृत्युंजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के पासपोर्ट लेता था और मोटी रकम मांगता था। पुलिस ने पासपोर्ट बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस लोगों को सलाह दे रही है कि केवल अधिकृत एजेंटों से ही संपर्क करें।

Jan 07, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के हथुआ थाने के मठिया गांव से गिरफ्तार विदेश भेजने वाले फर्जी एजेंट मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू से पूछताछ से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि आरोपी लोगों को विदेश में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके पासपोर्ट अपने पास रख लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी खाड़ी देशों में बेहतर वेतन पर नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से न सिर्फ पासपोर्ट लेता था, बल्कि इसके बाद उनसे मोटी रकम की भी मांग करता था। अच्छी कमाई की उम्मीद में कई लोग उसके झांसे में आकर अपना पासपोर्ट उसे सौंप देते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चर्चा है कि पासपोर्ट लेने के बाद आरोपी विदेश भेजने के नाम पर रुपए वसूलता था और मेडिकल जांच के नाम पर भी उगाही करता था। पुलिस की टीम ने जिन-जिन लोगों के पासपोर्ट बरामद किए हैं, उनसे पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस द्वारा एक सूची तैयार की जा रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं, उनसे यह जानकारी ली जाएगी कि आरोपी ने उनसे कितनी रकम ली और किस देश में भेजने का झांसा दिया था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजता था विदेश फर्जी एजेंट मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह ट्रैवल एजेंसी के संपर्क में कैसे आया, लोगों को एजेंसी से जोड़ने में उसकी क्या भूमिका थी और इसके बदले उसे कितनी रकम मिलती थी। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात कर रही है। विदेश जाने वालों से पुलिस की अपील गोपालगंज पुलिस ने विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले लोगों से अपील की है कि यदि कोई एजेंट विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट या वीजा की मांग करता है तो पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण का सत्यापन जरूर कर लें। पुलिस ने कहा कि केवल लाइसेंस प्राप्त और अधिकृत एजेंट को ही पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंपें, अन्यथा फर्जी एजेंटों के झांसे में आकर लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं।