नामांकन बढ़ाने को शिक्षकों ने दी घर-घर दस्तक
प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहवा मिश्र में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने हेतु शनिवार को अभियान चलाया गया। प्रधान शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गोंड की अगुवाई में शिक्षकों ने भोपतपुरा गांव में अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की और विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी।

भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहवा मिश्र में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र छात्राओं का नामांकन बढ़ाने को शनिवार को प्रधान शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गोंड के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें शिक्षकों ने पोषक क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के घरों में जाकर अभिभावकों से बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने व प्रतिदिन उन्हें विद्यालय भेजने का आग्रह किया। इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान शिक्षक ऋषिकेश तिवारी, दुर्गेश पांडेय, फिरोज आलम, कुंदन कुमार, अजय कुमार और अजीत कुमार लोहिया भी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


