Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsEnergetic Planetary Alignment on Last Monday of Shravan A Blessing for Devotees

सावन की अंतिम सोमवारी पर महादेव की बरसेगी विशेष कृपा

-श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मीन राशि में शनि और कन्या में मंगल की स्थिति बना रही ऊर्जावान संयोग सावन की अंतिम सोमवारी पर महादेव की बरसेगी विशेष कृपा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 30 July 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
सावन की अंतिम सोमवारी पर महादेव की बरसेगी विशेष कृपा

-श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मीन राशि में शनि और कन्या में मंगल की स्थिति बना रही ऊर्जावान संयोग -भक्तों को मानसिक शांति, आंतरिक बल और मनोकामना पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा यह विशेष योग -‘बोल बम के जयघोष के बीच ग्रहों की अनुकूल स्थिति में रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप होगा शुभ गोपालगंज। नगर संवाददाता श्रावण मास की अंतिम सोमवारी इस वर्ष 4 अगस्त को पड़ रही है। यह दिन भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार सोमवारी पर कुछ विशिष्ट ग्रह योग बन रहे हैं, जो भक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माने जा रहे हैं।

‘बोल बम के जयघोष से गूंजते शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को ग्रहों की अनुकूल चाल से विशेष ऊर्जा मिलेगी। मां गायत्री ज्योतिष केंद्र के पंडित संदीप तिवारी के अनुसार श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मीन राशि में शनि और कन्या में मंगल की स्थिति एक ऊर्जावान संयोग बना रही है। यह योग भक्तों को मानसिक शांति, आंतरिक बल और मनोकामना पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि श्रावण मास स्वयं में ही शिवभक्ति का विशेष अवसर होता है। ऐसे में अंतिम सोमवारी पर यह ग्रह योग जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप के लिए और भी शुभ माना जा रहा है। ग्रहों की चाल श्रद्धालुओं की भक्ति को अधिक प्रभावशाली बनाएगी। भक्तों के लिए कैसा रहेगा यह दिन चंद्रमा (वृश्चिक राशि): वृश्चिक राशि में चंद्रमा मानसिक अस्थिरता का कारक बन सकता है, जिससे ध्यान भटक सकता है। भक्तों को अधिक एकाग्र होकर शिव आराधना करनी चाहिए। शनि (मीन राशि): मीन राशि में स्थित शनि तपस्या, सेवा और निष्ठा को बल देगा। इस स्थिति में किया गया जप-तप शुभ फल प्रदान करेगा। मंगल (कन्या राशि): यह योग आत्मविश्वास, साहस और धार्मिक कार्यों में उत्साह लाता है। श्रद्धालुओं में भक्ति भावना और नेतृत्व क्षमता प्रबल होगी। राशियों पर प्रभाव राशि प्रभाव मेष, कर्क, सिंह, धनु शिव पूजा से विशेष लाभ, आत्मविश्वास में वृद्धि, सफलता की संभावना प्रबल। वृषभ, कन्या, तुला, मकर संयम जरूरी; वाद-विवाद से बचें, ध्यान व शांति बनाए रखें। मिथुन, वृश्चिक, कुंभ, मीन मानसिक उलझन की संभावना; शिव चालीसा, मंत्र जाप से मिलेगा समाधान। क्या करें, क्या न करें ग्रह/स्थिति उपाय/सुझाव चंद्रमा वृश्चिक में "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, अक्षत अर्पित करें। जरूरतमंदों की सेवा करें। शनि मीन में काले तिल जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल कन्या में क्रोध पर नियंत्रण रखें। सात्विक भोजन करें। वाणी में संयम रखें। बुजुर्गों का आदर करें। राहु/केतु का प्रभाव भ्रम और नकारात्मक सोच से बचें। रुद्राष्टक, शिव चालीसा का पाठ करें। ध्यान से मानसिक स्पष्टता पाएं।