Empowering Women Savitribai Phule Jayanti Celebration Planned for March 3 2025 भोरे में सम्मान समारोह आयोजन को लेकर आयोजन समिति का हुआ गठन, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsEmpowering Women Savitribai Phule Jayanti Celebration Planned for March 3 2025

भोरे में सम्मान समारोह आयोजन को लेकर आयोजन समिति का हुआ गठन

भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के एक निजी विद्यालय में बुधवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 25 Dec 2024 10:50 PM
share Share
Follow Us on
भोरे में सम्मान समारोह आयोजन को लेकर आयोजन समिति का हुआ गठन

भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के एक निजी विद्यालय में बुधवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 03 मार्च 2025 को नारी शिक्षा, जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति सावित्री बाई फुले जयंती सह फातिमा शेख सम्मान समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। संतोष सिंह अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, जितेन्द्र वर्मा सचिव, अनिल सिंह कोषाध्यक्ष,राघव वर्मा मीडिया प्रभारी, अरविंद सिंह प्रवक्ता और डॉ रविन्द्र वर्मा व प्रो. कैलाश सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को शिक्षित, जागरूक करने व उत्थान में अहम योगदान देनेवालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दो दिवसीय महिला कबड्डी एवं महिला- पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। मौके अवधेश वर्मा, रजनीश मिश्र, अजित कुमार, कान्ता मांझी, सद्दाम हुसैन, दिलीप सिंह, धनपति वर्मा, करिश्मा कुमारी, अर्चना कुमारी, नेहा कुमारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।