सेवानिवृत्त कर्मचारी को किया गया सम्मानित 

Feb 28, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

फोटो नं. 59- छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन पर सेवानिवृत्त कर्मी को सम्मानित करते स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद यादव व अन्य

 सेवानिवृत्त कर्मचारी को किया गया सम्मानित 

बैकुंठपुर, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन पर भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान चतुर्थ वर्गीय सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेश्वर राय को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, स्टेशन मास्टर नितिन कुमार, आशीष कुमार सिंह, पंकज कुमार, सर्वेश्वर तिवारी, उपेंद्र राम, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार पांडेय, जयमंगल सिंह तथा सोमकांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।