आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं को दी गई विदाई
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
कुचायकोट के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित हुआ। आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं को भावुक विदाई दी गई और नव नामांकित छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सफल छात्राओं को सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया।

कुचायकोट। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं को भावुक माहौल में विदाई दी गई। वहीं नव नामांकित छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। सेंट्रल स्कॉलरशिप में सफल अंशिका, आशिक, अर्चना, सोनाली, वंदना व रित को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


