Gopalganj News: भोरे में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: भोरे में एक सड़क दुर्घटना में घायल 70 वर्षीय चंद्र भगत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह करीब 15 दिन पहले अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। उनकी तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई और परिजन उन्हें रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

Gopalganj News: भोरे में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के वायरलेस मोड़ पर करीब 15 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह घायल वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर तत्काल रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के थाने के मथौली गांव का 70 वर्षीय चंद्र भगत था। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले चंद्र भगत भोरे के वायरलेस मोड़ के पास किसी काम से गए थे।इ सी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थ।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बुधवार की सुबह अचानक उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई। आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj News: भोरे में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत