श्रीपुर में 13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

फुलवरिया में श्रीपुर पुलिस ने बंसी बतरहां गांव में छापेमारी कर 13 ग्राम स्मैक, 4625 रुपए नगद और मोबाइल बरामद किया। एक तस्कर विकास तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गाड़ी देखकर ग्राहक फरार हो गए। इसके अलावा, शराब कांड का आरोपी नरेश चौधरी भी गिरफ्तार किया गया है।

श्रीपुर में 13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के बंसी बतरहां गांव में छापेमारी कर 13 ग्राम स्मैक, बिक्री के 4625 रुपए नगद व कीमती मोबाइल बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की गाड़ी देख ग्राहक फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बंसी बतरहां गांव निवासी विकास तिवारी है। उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन चल रही है। ------------ आरोपित गिरफ्तार फुलवरिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब कांड के फरार आरोपी श्रीपुर थाने के शाहपुर बतरहां गांव निवासी नरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।