स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर बिफरे डीएम,दिए सख्त निर्देश
गोपालगंज में सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक DM पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम ने अधिकारियों को सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।.

गोपालगंज।कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सिविल सर्जन डॉ. बीरेंद्र प्रसाद, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक ,सभी प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मई 2026 माह के स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस समीक्षा में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर डीएम बिफर उठे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया।।
बैठक की प्रमुख चर्चा बिंदु
डीएम ने भव्य ,एचएमआईएस, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एनसीडी, डीवीडीएमएस, आईडीएसपी, आरबीएसके, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित उपलब्धियों एवं कमियों का बिंदुवार आकलन किया। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, समय पर रिपोर्टिंग तथा जनहित से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। -------------
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता
इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों की रैंकिंग, ओपीडी परामर्श, रोगियों के प्रतीक्षा समय, यात्रा समय, संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन, एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण उपलब्धि तथा विभिन्न डिजिटल मॉड्यूलों में डेटा प्रविष्टि की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। डीएम ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की सराहना करते हुए अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाले केंद्रों को सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना व संस्थागत प्रसव और टीकाकरण की उपलब्धि बढ़ाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। (रिपोर्ट-त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


