
लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने का किया आह्वान
कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध आयोजित की गयी जिलास्तरीय कार्यशाला कार्यशाला में लिंग आधारित हिंसा के इतिहास,महत्व,कारणों,प्रभावों और रोकथाम पर अधिकारियों ने की चर्चा
गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास निदेशालय के सौजन्य से लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में लिंग आधारित हिंसा के इतिहास, महत्व, कारणों, प्रभावों व रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में बताया गया कि लिंग आधारित हिंसा एक वैश्विक समस्या है। जिसके सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणाम सीधे तौर पर महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों पर पड़ते हैं। प्रतिभागियों को पॉस और पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में त्वरित कानूनी प्रावधानों, पीड़ित सहायता प्रक्रिया, संरक्षण सेवाओं और शिकायत निवारण तंत्र की भी चर्चा की गई। कार्यशाला में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार , पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ,वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी , विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। ------------------ प्रमुख योजनाओं की दी गयी जानकारी कार्यशाला में उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पल्लवन, डीएचईडब्लू, महिला परामर्श, नारी सुरक्षा और सामुदायिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण इकाई और अन्य संबद्ध विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। -------------- किया गया जागरूक कार्यशाला में बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के विषय में सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। अंत में प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने समाज को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा और शोषण से मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




