ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजगांवों में जागरूकता अभियान चला कर दवा का किया गया वितरण

गांवों में जागरूकता अभियान चला कर दवा का किया गया वितरण

फोटो- 51- शनिवार को ग्रामीणों को जागरूक करते राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता की गई। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस बचाव के प्रति जन जागरण का अभियान भी चलाया। राष्ट्रीय...

गांवों में जागरूकता अभियान चला कर दवा का किया गया वितरण
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 12 Jun 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथ दवा का वितरण गांवों में किया। यह दवा जिले के जाफर टोला,अकीलटोला, तुरकहां,हजियापुर बसडीला अमरपुरा, बंजरिया जोगीरहा के दस हजार ग्रामीणों के बीच वितरित की गई। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस बचाव के प्रति जन जागरण का अभियान भी चलाया। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रदेश मंत्री विमल कुमार ने बताया कि तीसरी लहर से ग्रामीणों को बचाने में यह दवा कारगर साबित होगी। दवा बांटने व जन जागरूकता अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बसवराज पाटिल की पहल पर चलाया जा रहा है। अभियान में जिला संयोजक कमलेश्वर प्रसाद, वैद्य हरिशंकर जी, सूरज कुमार सूरज, सुंदर कुमार सुंदरम ,राजन तिवारी, कुमार संजय ,मनोज दुबे, अमित पाण्डेय ,बलिंदर महतो आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें