Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsDemand for Bhojpur Subdivision and Hathua District Gains Momentum
भोरे को अनुमंडल और हथुआ को जिला बनाने की मांग

भोरे को अनुमंडल और हथुआ को जिला बनाने की मांग

संक्षेप:

तत्कालीन सीएम जीतन राम मांझी के कार्यकाल में भेजा गया था प्रस्ताव भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में शामिल स्थानीय लोग भोरे, एक संवाददाता। भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला...

Jan 31, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

m भोरे, एक संवाददाता। भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को भोरे अनुमंडल तथा हथुआ जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक स्थानीय राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोरे के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं शिक्षाविद डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल ‘प्रभात’ ने की। अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कार्यकाल में भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला बनाने से संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। उस समय उक्त प्रस्ताव को नए जिला एवं अनुमंडल गठन के लिए गठित समिति के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही राज्य की सरकार बदल गई। जिसके कारण यह प्रस्ताव अब तक लंबित है। बैठक के माध्यम से सर्वसम्मति से राज्य सरकार से मांग की गई कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर पुनः विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि गोपालगंज जिले के पश्चिमी क्षेत्र को प्रशासनिक सुविधा के साथ विकास की गति मिल सके। बैठक में अरविंद नाथ तिवारी, कैलाशपति मिश्र, विजय कुमार राम अमन, राजीव रंजन तिवारी, अरुणेश कुमार शुक्ला एवं अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।