ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजथावे मंदिर परिसर में हुई दहेज मुक्त शादी

थावे मंदिर परिसर में हुई दहेज मुक्त शादी

शुक्रवार को ऐतिहासिक दुर्गामंदिर परिसर में दहेज मुक्त शादी हुई। बिहार सरकार द्वारा दहेज मुक्त शादी की घोषणा के बाद निरंतर बिना दहेज की शादियों की संख्या बढ़ती चली जा रही...

थावे मंदिर परिसर में हुई दहेज मुक्त शादी
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 24 Aug 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को ऐतिहासिक दुर्गामंदिर परिसर में दहेज मुक्त शादी हुई। बिहार सरकार द्वारा दहेज मुक्त शादी की घोषणा के बाद निरंतर बिना दहेज की शादियों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। लोग उत्सुक होकर बिना दहेज की शादी करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं वर-बधू पक्ष से आए दर्जनों बराती शादी में शामिल हुए। छात्र नेता राजन पांडेय की दहेज मुक्त शादी को बारातियों ने यादगार बना दिया। शादी के बाद उन्होंने बताया कि कन्या पक्ष के लोगों से जब बिना दहेज शादी करने को कहा गया तो सभी लोग आश्चर्यचकित थे। उनका कहना था कि बिना दहेज शादी कर संदेश देना चाहते थे कि सभी से बिना दहेज शादी करने की गुजारिश करेंगे। आज दोनों पक्षों के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली अंजलि पाण्डेय के साथ सात फेरे लेकर राजन परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के दौरान चंदन पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार, शाहिल राज, अन्नू दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, नीकू पासवान सहित वर-वधू पक्ष के लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें