
टेलीग्राम एप से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 83 हजार
साइबर बदमाशों के खातों को ट्रैक कर संबंधित बैंकों से संपर्क कर रही पुलिसनिवेश और आकर्षक ऑफर का झांसा देकर ठगों ने उससे 83 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक ने साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की...
साइबर बदमाशों के खातों को ट्रैक कर संबंधित बैंकों से संपर्क कर रही पुलिस आसान कमाई और निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिला की ठगी गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के भोरे के एक 26 वर्षीय युवक टेलीग्राम एप पर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। निवेश और आकर्षक ऑफर का झांसा देकर ठगों ने उससे 83 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक ने साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि 28 अगस्त 2025 को टेलीग्राम पर अयोनिका पटेल नामक आईडी से बातचीत शुरू हुई। शुरुआत में आसान कमाई और निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया।

धीरे-धीरे ठगों ने कई बार भुगतान करने को कहा। भरोसा कर युवक ने सात किस्तों में कुल 83 हजार रुपये अपराधियों के बताए खातों और यूपीआई आईडी पर भेज दिए। इसके बाद साइबर अपराधियों ने अचानक संपर्क तोड़ लिया। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों के खातों को ट्रैक कर संबंधित बैंकों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिकता पीड़ित की राशि वापस कराना और आरोपियों को सजा दिलाना है। डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर निवेश के लालच में न आएं और संदिग्ध कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


