Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsCultural Program Screening for Republic Day at Ambedkar Bhawan
सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग में कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग में कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

संक्षेप:

गोपालगंज के आंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसमें 22 प्रतिभागियों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। 15 टीमों और प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो 26 जनवरी को कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगे।

Jan 21, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

शहर स्थित आंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्क्रीनिंग का किया गया आयोजन स्क्रीनिंग के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों पर आधारित गीत,संगीत व नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 26 जनवरी की शाम में शहर स्थित आंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों व टीमों का चयन करने के लिए बुधवार को आंबेडकर भवन में स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों और संगीत संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों पर आधारित गीत,संगीत व नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखायी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि कुल 22 प्रतिभागियों व उनकी टीमों ने स्क्रीनिंग में भाग लिया। जिसमें से 15 टीमों व प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। स्क्रीनिंग में कस्तूरबा स्कूल गोपालगंज, बरौली वव मांझा, पीएम श्री नवोदय विद्यालय , एसएस बालिका स्कूल गोपालगंज, ओशनिक माइंड स्कूल, सरस्वती कला केन्द्र व भारत स्काउट एण्ड गाइड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा व्यक्तिगत कलाकार के रूप में मनीषा राज, पूजा राय, कर्ण सिंह व इमरान अली ने सहभागिता की। निर्णायक मंडल में शामिल वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, राकेश कुमार विमलेश, निर्मला श्रीवासतव और मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। बताया गया कि चयनित टीम व कलाकार ही शहर स्थित आंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।