Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsCrackdown on Illegal Encroachments in Five Markets of Hathua Region
हथुआ  के पांच बाजारों में चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

हथुआ के पांच बाजारों में चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

संक्षेप:

-अतिक्रमण हटाने के लिए हथुआ एसडीओ ने जारी किया निर्देशर्यालयों को भेजी जा चुकी है। हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने संबंधित सीओ को निर्देश दिया है कि कार्रवाई से पहले चेतावनी के रूप में पूरे इलाके में...

Dec 05, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

फुलवरिया। एक संवाददाता हथुआ अनुमंडल क्षेत्र तथा हथुआ प्रखंड के लाइन बाजार और फुलवरिया के बथुआ बाजार सहित कुल पांच बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन अभियान चलाएगा। इसकी सूचना नगर परिषद मीरगंज, नगर पंचायत हथुआ तथा हथुआ और फुलवरिया प्रखंड के अंचल कार्यालयों को भेजी जा चुकी है। हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने संबंधित सीओ को निर्देश दिया है कि कार्रवाई से पहले चेतावनी के रूप में पूरे इलाके में माइकिंग कराकर अतिक्रमणकारियों को खुद सड़क खाली करने के लिए कहा जाए। जिन पांच बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, उनमें मीरगंज नगर परिषद की मुख्य सड़क और उसके आसपास का क्षेत्र, शिव शक्ति चौक, नगर पंचायत हथुआ स्थित बस स्टैंड व अस्पताल रोड, लाइन बाजार मुख्य सड़क, बथुआ बाजार और मिश्रबतरहां बाजार शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण इन बाजारों की सड़कों पर रोज जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इससे कार्यालय आने-जाने वाले अधिकारियों व आम लोगों को भारी परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। इससे मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम में सीओ, बीडीओ, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा पर्याप्त पुलिस बल शामिल होगा।