
साढ़े चार साल बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की प्राथमिकी
15 मई 2021 की रात रघुनंदनपुर गांव के ग्रामीण की हुई थी बाइक चोरीर के दरवाजे पर खड़ी कर भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। सुबह जब...
फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर उर्फ रघुवापुर गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी की प्राथमिकी घटना के साढ़े चार साल बाद न्यायालय के आदेश पर थाने में दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार 15 मई 2021 की रात रघुनंदनपुर गांव निवासी विकास कुमार महतो अपनी नई बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी कर भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। सुबह जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो बाइक गायब थी।
घटना के बाद विकास कुमार महतो की तबीयत खराब हो गई और वे इलाजरत हो गए। कुछ दिनों बाद स्वस्थ होने पर उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से लिखित रूप में कार्रवाई की गुहार लगाई। लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की लंबी सुनवाई के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर बुधवार की देर शाम थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




