कोर्ट ने विजयीपुर थानाध्यक्ष से किया जवाब तलब

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

संज्ञेय अपराध में भी सूचना मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का है मामला विजयीपुर थानाध्यक्ष

कोर्ट ने विजयीपुर थानाध्यक्ष से किया जवाब तलब

गोपालगंज। सीजेएम भारती कुमारी की कोर्ट ने संज्ञेय अपराध के मामले में भी आवेदन मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए विजयीपुर थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि कटेया थाने के पचफेड़ा गांव का धीरज कुमार विजयीपुर थाने के अहियापुर गांव के उपेंद्र कमकर के 21 वर्षीय पुत्र मनु कमकर को अपने ठेकेदारी में पेंटर का काम देने के लिए बंगलौर बुलाकर ले गया था। लेकिन कुछ दिन के बाद संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतक के भाई राजकुमार कमकर ने मजदूरी का पैसा हड़पने की नियत से भाई की हत्या करा देने का आरोप लगाते हुए विजयीपुर थाने में 3 मार्च 2026 को आवेदन दिया।

लेकिन प्राथमिकी नहीं हुई। तब उन्होंने 14 मार्च को एसपी को स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजा, लेकिन फिर भी प्राथमिकी नहीं हुई। बाद में उसने अपने अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही के माध्यम से सीजेएम के कोर्ट में कंप्लेंट केस दाखिल किया। कोर्ट ने अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद विजयीपुर थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।