पूर्वी चंपारण से भागे प्रेमी युगल अस्पताल में धराए

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

रचाने के लिए भागकर आए थे गोपालगंज - रात को मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रुके गोपालगंज, हमारे संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को प्रेमी युगल को संदिग्ध स्थिति में देखकर मरीजों ने...

पूर्वी चंपारण से भागे प्रेमी युगल अस्पताल में धराए

गोपालगंज।मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को प्रेमी युगल को संदिग्ध स्थिति में देखकर मरीजों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वे पूर्वी चंपारण के निवासी हैं और विवाह के लिए घर से भागे हैं। इसके बाद उन्हें नगर थाना को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के युवक का अपने ही गांव की युवती से प्रेम संबंध था। मंगलवार की देर रात दोनों में गोपालगंज पहुंचे और मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रुक गए।

रात में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह उनकी स्थिति संदिग्ध देखकर लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। डायल 112 की पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ के बाद नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। नगर थाना पुलिस ने पूर्वी चंपारण पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (रिपोर्ट- अभिजीत किशोर)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।