ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजमापी अभिलेख के शुल्क जमा करने में गड़बड़ी की शिकायत

मापी अभिलेख के शुल्क जमा करने में गड़बड़ी की शिकायत

गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधिमें मापी अभिलेखों के राजस्व में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसके बाद क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने मापी अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की है। दिए गए शिकायत...

मापी अभिलेख के शुल्क जमा करने में गड़बड़ी की शिकायत
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 14 Oct 2019 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कटेया अंचल कार्यालय में मापी अभिलेखों के राजस्व में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसके बाद क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने मापी अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की है। दिए गए शिकायत पत्र में किसानों ने आरोप लगाया है कि अंचल कार्यालय में ऐसे सैकड़ों रिकॉर्ड हैं, जिसका राजस्व नाजीर ने जमा नहीं किया है। बता दें कि कटेया अंचल कार्यालय में वित्तीय वर्ष 18-19 व 19-20 में करीब 108 के आस-पास अभिलेख मापी के लिए खोले गए थे। जिसमें जमा होने वाले 1100 रुपए शुल्क मात्र 38 अभिलेखों का ही नाजीर ने अंचल के राजस्व में जमा किया। शेष राशि अंचल नाजीर ने ना राजस्व में जमा किया, नहीं किसी दूसरे मद में जमा या खर्च दिखाया। जिससे मापी कराने वाले किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़ी बात तो यह है कि इस 70 अभिलेखों की राशि कहां गई, इसका पता अंचलाधिकारी को भी नहीं है।

---------

वर्जन

प्रखंड नाजीर ही अंचल नाजीर के प्रभार में हैं। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। इस तथ्य की जांच कराई जाएगी। अफजल हुसैन,सीओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें