गोष्ठी में जलवायु अनुकूल व जैविक खेती करने की दी गई सलाह
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के नुक्कड़ नाटक से बताए गए गुरग की अन्य योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसान भाइयों को जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमन श्रीवास्तव ने बताया कि...

किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के नुक्कड़ नाटक से बताए गए गुर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ईकेवाईसी कराने की अपील
पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड की महुआवां पंचायत के राजस्व ग्राम हरड़वा में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बदलते मौसम में जलवायु के अनुकूल खेती करने और रासायनिक उर्वरक को कम करते हुए जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। कृषक हित समूह, किसान पाठशाला, फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसान भाइयों को जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में 20 से 25 जनवरी तक कैंप लगाकर ईकेवाईसी और पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शत- प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मौके पर आत्मा अध्यक्ष धर्मदेव सिंह, कृषि समन्वयक प्रदीप कुमार मिश्रा, सुमंत दुबे, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रेमचंद यादव, रितेश यादव, रवि प्रकाश कुशवाहा, आतम सिंह, अरविंद सिंह, नंदकिशोर, कमलेश्वर प्रसाद, राजेश राय, जवाहरलाल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजद थे।
फुलवरिया में भी आयोजित की गई गोष्ठी
फुलवरिया। एक संवाददाता
स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय, फुलवरिया के परिसर में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर कलाकारों में नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को फसल अपशिष्ट प्रबंधन के गुर बताए। विशेषज्ञों ने किसानों को कीटों से सुरक्षा के साथ उन्नत खेती की जानकारी दी। कृषि कर्मी राणा प्रसाद, अनिता कुमारी, विश्वकर्मा शर्मा ने जैविक खेती से संबंधित प्रशिक्षण किसानों को दिया। मौके पर उपस्थित किसानों अपनी समस्याएं रखीं। इसके पूर्वबीएओ आनंद कुमार ठाकुर ,बीडीओ अजीत कुमार रौशन,बीएओ,एटीएम संतोष कुमार, कृषि समन्वयक पंकज कुमार पांडेय व प्रवीण कुमार मिश्र आदि गोष्ठी का उद्घाटन किया।
