Gopalganj News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय पंचदेवरी में पढ़ाई शुरू

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से जमुनहां के राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया। महाविद्यालय में स्नातक सत्र की शुरुआत हुई। उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक जानकारी दी गई। अब तक 17 छात्रों का नामांकन हुआ है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी।

Gopalganj News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय पंचदेवरी में पढ़ाई शुरू

Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, जमुनहां का बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में स्नातक सत्र की विधिवत शुरुआत हुई। फिलहाल महाविद्यालय का संचालन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहां के परिसर से किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में स्वागत कार्यक्रम

उद्घाटन के बाद आयोजित ओरिएंटेशन सह सत्रारंभ कार्यक्रम में नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न पाठ्यक्रमों, क्रेडिट सिस्टम एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्यमंत्री के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

नामांकन प्रक्रिया

राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहां के प्राचार्य डॉ. दुर्गा चरण पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण में चयनित 27 विद्यार्थियों में से 16 तथा द्वितीय चरण में एक विद्यार्थी का नामांकन हो चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 17 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शुरू होने से पंचदेवरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, बीडीओ आयुष राज आलोक, सीओ उमा कुमारी, सर्वेश तिवारी श्रीमुख, बीससूत्री अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनुग्रह नारायण दुबे, बलिराम सिंह, पारस तिवारी, रंजीत तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, एसआई गीता बिहारी, मंजीत त्रिपाठी, लोकेश श्रीवास्तव, आईटी राकेश मिश्रा, पिंटू यादव, रविरंजन श्रीवास्तव, अमित कुमार, ठाकुर धनराज सिंह, सुरेन्द्र राम, मनीष पाण्डेय, सजाद आलम, अजय पाण्डेय, अजीत दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ( रिपोर्ट - निराला ओझा )

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जमुनहां के राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन कब हुआ?−
उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से किया।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय पंचदेवरी में पढ़ाई शुरू