गोपालगंज शहर की स्वच्छता का जायजा लेकर लौटी केंद्रीय टीम
गोपालगंज। शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने पहुंची तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की पड़ताल की। टीम ने कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा। नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद जताई गई।

गोपालगंज। शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने पहुंची तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की पड़ताल की। टीम ने आवासीय मोहल्लों, व्यवसायिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, सार्वजनिक शौचालय, स्कूल, पार्क, बाजार, जलाशय और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
स्वच्छता व्यवस्था की पड़ताल
निरीक्षण के दौरान टीम ने नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण और साफ-सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा। गौरतलब है कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण 10 मानकों के कुल 12,500 अंकों पर किया जाना है। सर्वे के तीसरे दिन मंगलवार को टीम के सदस्य सुबह से ही शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंच गए थे।
सड़क और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण
इस दौरान उन्होंने सड़कों की सफाई, नालों की स्थिति, कचरा उठाव की नियमितता और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई जगहों पर टीम ने लोगों से सीधे बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि नगर परिषद की सेवाओं से वे कितने संतुष्ट हैं। नागरिकों से पूछा गया कि घरों से नियमित कचरा उठाव हो रहा है या नहीं, सफाईकर्मी समय पर पहुंचते हैं या नहीं तथा शहर में कूड़ा फेंकने की समस्या कितनी है।
रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव का निरीक्षण
सार्वजनिक इलाकों का देखा हाल रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव पर टीम ने यात्रियों के लिए उपलब्ध सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया। पार्कों और जलाशयों के आसपास सफाई बनाए रखने को लेकर भी जानकारी ली गई। टीम ने बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों से भी बातचीत की और कचरा निष्पादन व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के स्वच्छता साथी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
नगर परिषद की सक्रियता
अधिकारियों ने शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान, कचरा संग्रहण प्रणाली, कचरा निस्तारण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी टीम को दी। टीम ने कई स्थानों की तस्वीरें और वीडियो भी लिए, जिन्हें रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। सर्वे को लेकर नगर परिषद सक्रिय दिखा स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद प्रशासन काफी सक्रिय दिखा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था।
स्वच्छता रैंकिंग पर नजर
हालांकि कुछ इलाकों में गंदगी और जलजमाव की शिकायतें भी सामने आईं। अब नगर परिषद और शहरवासियों की नजर स्वच्छता रैंकिंग पर टिकी है। नगर परिषद अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार शहर की रैंकिंग में सुधार होगा। वहीं लोगों का कहना है कि केवल सर्वेक्षण के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल सफाई व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। सर्वे की मुख्य बातें केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक किया शहर का निरीक्षण आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों की साफ-सफाई जांची लोगों से लिया गया घर-घर कचरा उठाव का फीडबैक रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव और सार्वजनिक शौचालयों का भी हुआ निरीक्षण (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


