सुमन देवी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित गया जेल
भोरे में महरादेउर गांव की सुमन देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना एक छोटे विवाद के कारण हुई जिसमें आरोपी अतेश चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के महरादेउर गांव में बीते गुरुवार को सुमन देवी की बेरहमी से पीटकर की गई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित उसी गांव के अतेश चौहान को रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। मालूम हो कि घर के पीछे बच्चे के शौच करने के मामूली विवाद को लेकर महरादेउर गांव की सुमन देवी की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर उसी गांव के राजबलम चौहान, उसकी पत्नी सविता देवी, पुत्र अतेश चौहान और नितेश चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर, ग्रामीणों ने अतेश को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
जिससे पुलिस पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


