Gopalganj News: महम्मदपुर में मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक लाख रुपए छीने

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: गोपालगंज के कटेया टोला गांव में शुक्रवार को एक मछली व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया और एक लाख रुपए लूट लिए गए। गंभीर रूप से घायल धनु सहनी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। यह घटना तब हुई जब वह पैसे देने जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महम्मदपुर में मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक लाख रुपए छीने
महम्मदपुर में मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक लाख रुपए छीने

Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया टोला गांव में शुक्रवार को एक मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर कुछ लोगों ने उसके पास रखे गए एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। चाकू बाजी में जख्मी मछली व्यवसायी कटेया टोला गांव के भभिखन सहनी का 29 वर्षीय बेटा धनु सहनी बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इलाज की प्रक्रिया

प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में चाकू बाजी में जख्मी मछली व्यवसायी धनु सहनी ने बताया कि शुक्रवार को वह एक शख्स को एक लाख रुपए देने के लिए अपने घर से जा रहा था।

घटना का विवरण

इस बीच वह जैसे ही स्थानीय बाजार के समीप पहुंचा कि पूर्व से मौके पर घात लगाए हमलावरों ने उसे रोक लिया और समीप के नहर में धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपित उसके पास रखे गए एक लाख रुपए भी छीन लिए।

परिवार एवं पुलिस की प्रतिक्रिया

मारपीट व चाकू बाजी के दौरान मछली व्यवसायी का चचेरा भाई उस रास्ते से होकर गुजर रहा था। व्यवसायी की आवाज सुनने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो हमलावर मछली व्यवसायी को जख्मी अवस्था में घटनास्थल पर छोड़कर रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद चचेरे भाई ने मछली व्यवसायी के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी देने के बाद इलाज के लिए लेकर स्थानीय अस्पताल में चला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

प्रश्नोत्तर

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना शुक्रवार को हुई थी।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।