ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजदुल्हन बदलने जाने पर भड़का दूल्हा, टूट गई शादी

दुल्हन बदलने जाने पर भड़का दूल्हा, टूट गई शादी

शादी के लिए पहले युवती की तस्वीर दिखाई। तस्वीर पसंद होने पर युवती को भी दिखाया गया। युवती जब दूल्हे के घरवालों से पसंद आ गई तो शादी की बात भी पक्की हो...

दुल्हन बदलने जाने पर भड़का दूल्हा, टूट गई शादी
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजWed, 06 Dec 2017 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के लिए पहले युवती की तस्वीर दिखाई। तस्वीर पसंद होने पर युवती को भी दिखाया गया। युवती जब दूल्हे के घरवालों से पसंद आ गई तो शादी की बात भी पक्की हो गई। शादी से पहले सगाई की रस्म अदा करने की तिथि रखी गई। सगाई में दूल्हा व दुल्हन के घरवाले व रिश्तेदार भी पहुंचे थे। इस दौरान सगाई कर रस्म शुरू की गई। रस्म शुरू होते जब दूल्हे की नजर दुल्हन पर पड़ी तो वे दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर सगाई करने से इनकार कर दिया। मामला सारण जिले के इशुआरपुर थाने के निपनिया गांव का है। दूल्हा बैकुंठपुर थाने के बसहां गांव का रहने वाला है। दुल्हन के घरवाले दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किए मगर उसने सगाई से इनकार कर गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायती कर मामले को समझौता के आधार पर खत्म करने की कोशिश की गई। पंचायती के दौरान दूल्हे के साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद शादी करने का दबाव दिया जाने लगा। शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले को लेकर दूल्हे ने गोपालगंज सिविल कोर्ट में दूल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें