Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsBride Abused and Evicted Over Dowry Demand for Motorcycle in Fulwariya
बाइक नहीं देने पर मारपीट कर बहू को किया बेघर

बाइक नहीं देने पर मारपीट कर बहू को किया बेघर

संक्षेप:

-पति, सास, ससुर व भैंसुर सहित पांच नामजद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लकड़ी बिशुनपुर गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी की पुत्री रानी खातून उर्फ शब्या खातून की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व उचकागांव थाना...

Jan 08, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

फुलवरिया। एक संवाददाता दहेज में बाइक नहीं देने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने फुलवरिया थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पति, ससुर, सास व भैंसुर सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लकड़ी बिशुनपुर गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी की पुत्री रानी खातून उर्फ शब्या खातून की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी नबी हसन अंसारी के पुत्र नूर मोहम्मद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विवाह के समय पीड़िता के मायके पक्ष द्वारा उपहार स्वरूप फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के समय ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी।जिसे पूरा करने में मायके वालों ने असमर्थता जताई। इसके बावजूद विवाहिता की विदाई कराकर उसे ससुराल ले जाया गया। शुरुआती लगभग डेढ़ वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा। इसी बीच विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने पुनः बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि चार दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर पति नूर मोहम्मद, ससुर नबी हसन, भैंसुर सफीआलम तथा सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।