एकडेरवा शिव मंदिर से माता पार्वती की पीतल की मूर्ति चोरी

Feb 04, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

-आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही पुलिस डेढ़ फीट लंबी पीतल से बनी माता पार्वती की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों के...

एकडेरवा शिव मंदिर से माता पार्वती की पीतल की मूर्ति चोरी

थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव स्थित शिव मंदिर से मंगलवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने माता पार्वती की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली। चोर मंदिर के गर्भगृह से करीब डेढ़ फीट लंबी पीतल से बनी माता पार्वती की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2012 में ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो हजार रुपए की लागत से माता पार्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसकी वर्तमान कीमत लगभग सात हजार रुपए बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने मूर्ति को मंदिर में देखा था।

लेकिन शाम में जब एक महिला पूजा-अर्चना के लिए पहुंची और वह मंदिर की सफाई करने लगी, तब मूर्ति वहां नहीं थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मंदिर परिसर पहुंचे और करीब दो घंटे तक जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में नशा करने वाले युवकों का जमावड़ा रहता है, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।